सडक़ हादसों में जान बचाने वालों का हुआ सम्मान 

बिलासपुर । बिलासपुर यातायात पुलिस के तत्वाधान में जिला स्तर पर ऐसे नेक इंसान जिन्होंने स्वेच्छा से सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की त्वरित चिकित्सा में मदद करते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ पुलिस को सूचना दी। उनकी सूची बिलासपुर जिले के थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन, थाना तार बहार, थाना तोरवा, थाना सरकंडा ,थाना सिरगिट्टी ,थाना सीपत, थाना कोनी, थाना रतनपुर ,थाना कोटा, थाना चकरभाठा, थाना हिर्री,थाना बिल्हा, थाना मस्तूरी ,थाना पचपेड़ी, थाना सकरी से ली जा कर उनके लिए गुड सेमेरिटन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल एवं सडक़ सुरक्षा सप्ताह के आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य के आतिथ्य में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) ओ0पी0 शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) संजय ध्रव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुंगेली) कमलेश्वर चंदेल नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) विश्व दीप त्रिपाठी तथा आर0एन0 यादव नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ऐसे मददगारो को पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार से कानूनी प्रक्रिया से पृथक रखा जावेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन*  में कहा कि सडक़ दुर्घटना कभी भी किसी के साथ घटित हो सकती है तथा जो हमारे जीवन शैली में गंभीर परिवर्तन ला सकता है।
इन्हे किया गया सम्मानित
नरेश अग्रवाल हिर्री, योगेंद्र दिवाकर हिर्री, मनोज कौशिक सिरगिट्टी , हरि शंकर सिरगिट्टी, गोवर्धन सिंह रतनपुर , टीकाराम सारथी रतनपुर, अमित मिश्रा कोनी, देवेंद्र सिंह ठाकुर कोनी, सरफराज खान सकरी, श्रवण कुमार राठौर मस्तूरी, दुलाराम शर्मा मस्तूरी बसंत कश्यप मस्तूरी, रूद्र प्रताप साहू चकरभाटा, ईश्वर यादव चकरभाटा, ओम गिरी गोस्वामी सीपत, दीपक पांडे सीपत, वीरेंद्र सिंह ठाकुर तखतपुर, कोमल ठाकुर तखतपुर  संतोष कुमार पचपेड़ी, रामलाल अयोध्या पचपेड़ी, शुभम सिंह कोतवाली, गुलशन पटेल कोतवाली,  सुरेंद्र बोले तारबाहर  धीरज कुमार सिविल लाइन,विलेश्वर यादव सिविल लाइन बबलू शर्मा सरकंडा, जुगल किशोर पांडे सरकंडा श्री गोवर्धन कुर्रे तारबहार , कमलेश नामदेव तारबहार, मोहम्मद इसराइल कोटा,  कृष्णा पंकज कोटा, महेंद्र सूर्यवंशी बिल्हा  गोवर्धन मौर्य तोरवा, दशरथ संवाद बिल्हा।

Leave a Reply