सतना में खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 1 की मौत 3 घायल

सतना में एक भीषण हादसे में एक युवक की मौत और तीन लोग घायल हो गए. सभी एक एक ही परिवार के थे. ये दुर्घटना नेशनल हाईवे 30 पर केमार गांव के पास घटी. सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गयी. कार में दो महिलाएं और दो पुरुष थे.दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चला रहे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बाकी तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
