सतना व उज्जैन की रोमांचक जीत 

इन्दौर। प्रभात क्लब की मेजबानी में आयोजित राज्य सबजूनियर कबड्डी स्पर्धा में सतना एकेडमी व उज्जैन कार्पोरेशन की टीम ने करीबी मुकाबले में जीत हांसिल कर अंतिम सोलह में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इंदौर की लकी वाण्डरर्स ने भी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी को बरकरार रखा।
राजवाड़ा स्थित सुभाष चौक पानी की टंकी के पास बने अस्थाई स्टेडियम में जूनियर खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे है। दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में सतना एकेडमी ने अंतिम क्षणों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए मस्ताना क्लब डकाच्या को 35-34 से पराजित किया। वहीं इसी अंदाज में उज्जैन कार्पोरेशन व बुहरानपुर का भी मुकाबला हुआ, जिसमें उज्जैन कार्पोरेशन की टीम 37-36 से विजयी रही। अन्य लीग मुकाबलों में लोहाना क्लब ने क्रीड़ा भारती महू को 30-26 से, सतना एकेडमी ने लकी स्पोट्र्स केयर को 41-30 से, उज्जैन अकादमी ने मेजबान प्रभात क्लब को 31-27 से, उज्जैन कार्पोरेशन ने दशहरा मैदान क्लब को 24-11 से, टिमरनी ने बिजलपुर वाण्डरर्स को 32-21 से, हरदा ने भेल भोपाल को 42-24 से, लोहाना क्लब ने सिंग क्लब नीमच को 30-27 से, लकी वाण्डरर्स ने केन्द्रीय विद्यालय को 30-16 से तथा उज्जैन अकादमी ने बदनावर को 34-32 से पराजित किया। दूसरे दिन भी हजारों दर्शक खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे थे। विभिन्न मैचों के दौरान विक्रम काबरा, सर्वजीत गौड, हीरालाल गोखरू व मीर साबीर अली ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। 

Leave a Reply