सत्येन्द्र खरे पुन: सीएम के ओएसडी नियुक्त

भोपाल।सामान्य प्रशासन विभाग ने अशासकीय व्यक्ति सत्येन्द्र खरे को पुन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संविदा पर ओएसडी नियुक्त किया है। श्री खरे इससे पहले भी 27 अप्रैल 2020 को ओएसडी नियुक्त किये गये थे परन्तु विधानसभा उपचुनाव में सीएम के साथ आने-जाने पर उन्होंने आचार संहिता का पालन करते हुये ओएसडी पद से 9 अक्टूबर 2020 को इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें पुन: ओएसडी नियुक्त किया गया है।
