सनी देओल ने गदर 2 में तारा सिंह का पहला लुक किया शेयर

एक्टर सनी देओल ने गुरुवार को अपनी फिल्म से तारा सिंह के पहले लुक को शेयर किया। इस मूवी में अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिका में हैं। सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तारा सिंह के गेटअप में दो फोटोज शेयर की है।

सनी देओल ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत पात्रों को जीवन में वापस लाने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह। गदर 2 का पहला शेड्यूल पूरा किया। काफी धन्य महसूस कर रहा हूं। सनी देओल की फोटोज काफी वायरल हो रही है। उनके पोस्ट को 61,503 लाइक मिल चुके थे। वह फैंस कमेंट्स कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने 'उड़ा जा काले कावा' और 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने को रिक्रीएट करने को कहा है।

गदर-2 2001 की हिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। यह मूवी अमृतसर के एक सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह (सनी देओल) और पाकिस्तान के लाहौर की मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) पर है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। दिवंगत एक्यर अमरीश पुरी पहले पार्ट का हिस्सा थे। उन्होंने अमीषा के पिता का किरदार निभाया था। गदर 2 में फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में है।

Leave a Reply