सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का बुरा हाल

अस्पताल में मरीजों के लिए सामान्य एंटीबायोटिक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को बेड तो दूर स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में मरीज वार्ड के बाहर ही जमीन पर पड़े रहने को मजबूर हैं।
अस्पताल में दवाएं न होने का लगाया बोर्ड
सफदरजंग अस्पताल के वार्ड संख्या 26 में मंगलवार को एक बोर्ड पर लिखा गया कि ये दवाएं और चीजें यहां उपलब्ध नहीं हैं। इसमें नीचे 9 दवाओं के नाम लिखे गए हैं। इनमें ऑग्मेंटिन, पिपताज जैसी सामान्य सी एंटीबायोटिक दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा मेग्नेक्स और मल्टीविटामिन भी उपलब्ध नहीं हैं। इससे कुछ दिन पहले लगे बोर्ड में लिखा गया था कि वार्ड में मरीजों के लिए डीएनएस की बोतल तक उपलब्ध नहीं है। इतना ही कई जरूरी जीवन रक्षक दवाओं के उपलब्ध न होने की सूचना भी बोर्ड पर लिखकर दी गई थी। ऐसे में अस्पताल आए मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है।
