समस्तीपुर में थी राहुल गांधी की सभा, विमान में आयी खराबी, वापस लौटे दिल्ली

 पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को समस्तीपुर में आज चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे जिसमें पहली बार उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मंच शेयर करने वाले थे। लेकिन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जिस विमान से वो पटना आने वाले थे उसमें खराबी आ गयी है जिसकी वजह से वे वापस दिल्ली लौट गए।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, " पटना जाने वाले हमारे विमान में खराबी की वजह से हमें दिल्ली लौटना पड़ा है। बिहार के समस्तीपुर, उड़ीसा के बालासोर और महाराष्ट्र के संगमनेर में होनेवाली बैठकों में विलंब होगा। इस असुविधा के लिए माफी चाहता हूं।" 
 

Leave a Reply