समिति के सहयोग से सौन्दर्यीकरण कार्य शुरु

बाराबंकी।  कोठी नवदुर्गा युवा जागरण समिति के तत्वाधान में ग्राम देवता के स्थल पर सुंदरीकरण भूमि पूजन के साथ आरंभ हुआ कुछ वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो रहे ग्राम देवता के स्थान को नवदुर्गा युवा जागरण समिति के सदस्यों ने स्वयं सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया हम आपको बता दें कि हर ग्राम के हिंदुओं में देवता होते हैं जिन्हें ग्रामदेवता भुई हारेबाबा कहा जाता है हिंदू लोग अपनी मान्यताओं के अनुसार यहां पूजा अर्चना मुंडन और तमाम धार्मिक कार्य करते हैं समिति के अध्यक्ष अनिल कौशल ने बताया कि कई प्रधान हुए लेकिन किसी ने इस धार्मिक स्थल की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया जिससे लोगों को पूजा या धार्मिक कार्य करने में काफी कठिनाई होती थी अगर किसी को कोई धार्मिक कार्य करना हो तो खुद सफाई करवाता था इसलिए समिति ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर स्वयं सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया ताकि लोगों को पूजा करने में किसी भी तरह की समस्या ना हो और हमारी धरोहर सुरक्षित रहे। 

Leave a Reply