समीक्षा के बाद रोके जाएंगे वसुंधरा सरकार के फैसले

जयपुर । राजस्थान में गहलोत सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के फैसले की समीक्षा के लिए कमेटी बनाकर समीक्षा शुरू कर रही है। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार के पास धनराशि कम होने की वजह से पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लिए गए अनावश्यक फैसलों को समीक्षा के बाद रोका जाएगा। पायलट ने कहा कि वसुंधरा सरकार को पता था कि उनकी सरकार जाने वाली है, बावजूद इसके उन्होंने बजट के अभाव में कई बड़ी घोषणाएं कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि इन घोषणाओं का बजट ना रखने की वजह से यह वर्तमान कांग्रेस सरकार को सार्वजनिक निर्माण विभाग या ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करनी पड़ेगी। पायलट कहा कि इससे पता चल सकेगा कि कौन-कौन सी योजनाओं के लिए बजट है या नहीं। बता दे कि एक अपने आखिरी 6 महीनों में वसुंधरा सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए कमेटी बनी हुई है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने के लिए भी एक कमेटी बनी हुई है। फिलहाल गहलोत सरकार की विभिन्न कमेटियां रिपोर्ट मंगवा रही है, जिस पर आने वाले दिनों में फैसला होना बाकी है।

Leave a Reply