सरकारी दफ्तर में आपका काम नहीं हो रहा, मिलाइए 1076 

लखनऊ । सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं और सुनवाई नहीं हो रही है तो टोल फ्री नंबर-1076 मिलाइए। समस्या का न केवल समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा, बल्कि पूछा भी जाएगा कि आप निस्तारण से संतुष्ट हैं या नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनता के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि हेल्पलाइन पर आने वाले शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को अधिकारियों की ऐनुअल कैरेक्टर रिपोर्ट (एसीआर) से भी जोड़ा जाएगा। बेहतर प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों की छुट्टी भी की जा सकती है। अगर हम समस्या का समाधान नही कर सकते तो किस लिए बैठे हैं? सीएम ने कहा, हेल्पलाइन की मासिक समीक्षा मैं स्वयं करूंगा। योगी ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और जिलों के अफसरों से अपील की है कि वे हेल्पलाइन से जुड़े मसलों की साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समीक्षा करें। सीएम ने विमन पॉवर लाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 को भी इससे इंटीग्रेड करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा है कि 100 मामले वह खुद देखेंगे और जिम्मेदारों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

Leave a Reply