सरकारी स्कूल में बिच्छू के काटने से छात्र की मौत, प्रिंसिपल ने अस्पताल ले जाने से पहले कराई झाड़ फूंक

झांसी: अगर आपके बच्चे स्कूल जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. हर माता-पिता के लिए जरूरी है कि, आपका बच्चा स्कूल में कितना सुरक्षित है. झांसी में प्राइमरी स्कूल में बिच्छू के काटने से चौथी क्लास के छात्र की मौत हो गई. मामला मऊरानी तहसील के वीरा गांव के प्राइमरी स्कूल का है. 

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का आरोप है, स्कूल में साफ-सफाई नहीं की जाती है, जिस समय ये घटना हुई उस समय स्कूल की सफाई बच्चों से ही कराई जा रही थी. इस दौरान 11 साल के बच्चे को बिच्छू ने काट लिया.
आरोप है कि स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल बच्चे को अस्पताल ना ले जाकर झाड़-फूंक कराई गई और जब बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.

हालांकि स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों से सफाई करवाने की बात से इनकार किया है. लेकिन उन्होंने ये माना की बच्चे को अस्पताल ले जाने से पहले झाड़-फूंक कराई थी. परिजनों ने लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

Leave a Reply