सरकार का एेलान, नया घर बनाने के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपए!

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को अब नए घर के निर्माण अथवा खरीद के लिए 8.50 प्रतिशत के साधारण ब्याज पर 25 लाख रुपए एडवांस देगी. इससे पहले अधिकतम सीमा 7.50 लाख रुपए थी और ब्याज की दर 6 फीसदी से 9.50 फीसदी के बीच थी.

खबरों के मुताबिक, 20 वर्ष के लिए 25 लाख रुपए का लोन देने वाली अन्य कंपनियों की तुलना में हाउसिंग बिल्डिंग एडवांस का फायदा उठा कर करीब कर्मचारी 11 लाख रुपए बचाए जा सकते हैं. इसको आप ऐसे समझे अगर आप एसबीआई जैसे बैंक से 25 लाख का लोन 20 वर्ष के लिए लेते हैं जो अभी 8.35 फीसदी के चक्रवृद्धि ब्याज की दर से लिया जाता है तो इस पर 21,459 रुपए की मासिक किश्त बनती है.

20 वर्ष के अंत में चुकाई जाने वाली राशि 51.50 लाख हो जाती है, जिसमें ब्याज की 26.50 लाख रुपए की रकम भी शामिल है. वहीं अगर यही लोन एचबीए से 20 वर्ष के लिए 8.50 प्रतिशत के साधारण ब्याज पर लिया जाए तो पहले 15 वर्षों के लिए मासिक किश्त 13,890 रुपए की बनती है और इसके बाद की किश्त 26,411 रुपए प्रतिमाह की आती है. इस प्रकार अदा की गई कुल राशि 40.84 लाख रुपए होगी, जिसमें ब्याज के 15.84 लाख रुपए शामिल हैं.

खास बात यह है कि यदि कोई दंपति केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो वे अब इस योजना का फायदा अलग-अलग और एक साथ भी उठा सकते हैं. इससे पहले दोनों में से कोई एक ही यह लाभ ले सकता था.

Leave a Reply