सरकार वहीं करेगी जो जनता चाहेगी-पायलट

जयपुर । लोकतंत्र में सरकार का नुमाइंदे पर जनता का हुकूम चलता है कांग्रेस इसी परिपाठी पर शासन करती आई है और कर रही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन अध्यक्ष और गहलोत सरकार में डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवाज पर जनसुनवाई की और तुरंत निपटारे का प्रशासनिक मशीनरी को आश्वासन भी दिया और कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को पूरी तरह फॉलो करती है जिसका ही हिस्सा है सरकार पर जनता का हुकूम चलता है। डिप्टी सीएम ने इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेशभर से आयें आगन्तुकों को दीपावली की बधाई दी कहा सबके घरो में खुशियों का आगमन हो।
सुनवाई के बाद पत्रकारों से चर्चा में पायलट ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मतलब आमजन की सरकार उन्होने कहा कि गहलोत सरकार में बतौर डिप्टी सीएम मेरी नीति, कांग्रेस नीति एक है कांग्रेस नीति में सरकार चलाने का अर्थ यही है कि प्रदेश के सर्वागीण विकास को गति दी जायें और आमजन की शिकायतें को प्राथमिकता से हल किया जायें। उन्होने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पिछली भाजपा सरकार ने अपनी अहंकारी नीतियों के कारण प्रदेश को विकास में कोसो पीछे ढकेल दिया है सामाजिक ताना बाना भी बिगाड के रख दिया था उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मूलमंत्र पर काम नहीं कर रही है बल्कि भययुक्त शासन कर रही है। गहलोत सरकार को अभी महज 10 माह हुए है और 10 माह में ही सर्वसमाजोउन्मुखी विकासाउन्मुखी सरकार की गति की झलक आमजन में दिखने लगी है उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी ने उपचुनाव में बडी जीत हासिल की है उससे साबित होता है कि कांग्रेस सरकार आमजन की सहूलियतों के लिए लक्ष्य निर्धारित कार्ययोजनायें शुरू कर रही है।

Leave a Reply