सर्दियों में बूट्स के साथ यूं करें स्टाइल,दिखेंगी परफेक्ट

सर्दियां शुरू होने के साथ ही क्रिसमस और नए साल का जश्न भी शुरू हो जाता है। ऐसे में लड़कियों के लिए सबसे बड़ी चिंता खुद को स्टाइलिश दिखाने के साथ ही ठंड से भी बचाना होता है। ऐसे में बूट्स आपका परफेक्स साथी बन सकता है। ये ना केवल आपको ठंड से बचाएगा। बल्कि स्टाइल के मामले में भी काफी आगे रखेगा। इस मामले में बीटाउन की एक्ट्रेस स्टाइल इंस्पिरेशन हो सकती हैं। तो चलिए जानें किस तरह से करें बूट्स के साथ सही स्टाइल।
अगर आपको जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है तो आपके लिए काउब्वॉय बूट्स बिल्कुल परफेक्ट हैं। इन्हें आप किसी भी ग्लैमरस सी शार्ट ड्रेस के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। वहीं आप चाहें तो जींस के ऊपर इसे पेयर कर जैकेट के साथ मैच करें। ये काफी खूबसूरत लगेगा।
वहीं सोनम कपूर की तरह लेदर ड्रेस के साथ कॉफ लेंथ बूट्स को पेयर करें। ये काफी स्टाइलिश दिखेगा और आपको भीड़ में सबसे अलग भी नजर आएगा।
अगर आप केवल बूट्स का एक पेयर अपने पास रखना चाहते हैं तो एंकल लेंथ बूट्स बिल्कुल परफेक्ट हैं। इन्हें आप हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच करा सकते हैं। शार्ट ड्रेस के साथ जहां ये ग्लैमरस लुक देंगे। वहीं दूसरी तरफ जींस और कैप्री के साथ भी ये परफेक्ट लुक देते नजर आएंगे।
