सर्दी में सीरम खरीदते समय इन 4 जरूरी बातों का रखें ध्यान

 

सर्दी में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए और स्किन को जवां, ग्लोइंग बनाएं रखने के लिए सीरम बेहद असरदार होता है। फेस सीरम को स्किन पर टोनर को लगाने के बाद लगाया जाता है। चेहरे पर सीरम लगाना बेहद आसान है, कुछ बूंदें सीरम की हथेलियों पर रगड़ें और चेहरे पर लगाएं, उसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं स्किन में निखार आएगा।

सर्दी में सीरम का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट रहती है, साथ ही स्किन पर ग्लो भी दिखता है। आप भी सर्दी में सीरम खरीदने की सोच रही हैं तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं कि सीरम खरीदते समय किन–किन बातों का ध्यान रखें।

हर तरह की स्किन पर असरदार है ऑल इन वन सीरम:

अगर आपकी स्किन नॉरमल और ड्राई है तो आप ऑल इन वन सीरम ही खरीदें। ऑल इन वन सीरम में ह्यालूरोनिक एसिड, ग्लाइकोलिक एसिड, रेटिनॉल और विटामिन सी मौजूद होता है जो स्किन की हर तरह की समस्या का समाधान कर सकता है। इस सीरम में पाया जाने वाला विटामिन स्किन में ग्लो लाता है।

स्किन प्रॉब्लम के मुताबिक करें सीरम का चुनाव:

अगर आपकी स्किन पर ड्रर्क स्पॉट्स है तो आप विटामिन बी 3 वाले सीरम का इस्तेमाल करें। विटामिन बी 3 सीरम आपके डार्क स्पॉट्स कम करेगा साथ ही स्किन में ग्लो भी लाएगा।

सीरम का पैच जरूर टेस्ट करें:

आप स्किन ट्रीटमेंट के लिए कोई भी प्रोडक्ट खरीद रही हैं तो सबसे पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें। हर प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट नहीं कर सकता इसलिए स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदते समय पैच टेस्ट जरुर करें।

सेंसिटिव स्किन है तो एक्सपर्ट से जरूर लें सलाह:

कुछ लोगों की स्किन बेहद सेंसिटिव होती है जिसपर कुछ भी लगाने से स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से ही सीरम का चुनाव करें।

 

Leave a Reply