सशक्त महिला मंडल द्वारा सकोरे वितरण 

भोपाल। कस्तूरबा नगर जैन मंदिर भोपाल के अंतर्गत सशक्त महिला मंडल द्वारा चिड़ियाओं को एवं अन्य पक्षियों को पानी पिलाने हेतु मिट्टी के पात्रों का वितरण किया गया सशक्त महिला मंडल का यह कार्य महावीर जयंती के शुभ उपलक्ष पर किया गया जो महावीर भगवान के शुभ संदेश जिओ और जीने जीने दो पर आधारित है। गर्मी का मौसम पक्षियों के लिए संकट भरा होता हैं अतः पक्षियों को सकोरे में रखकर पानी पिलाना अत्यंत आवश्यक है ताकि पक्षियों का जीवन पानी की कमी से संकट में ना आए। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता सिंघाई, सचिव श्रीमती प्रीति जैन श्रीमती सरोजिनी तथा श्रीमती सीमा जैन व महिला मंडल की अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply