सांसद की उपस्थ‍ित‍ि में हुआ कामधेनु क्लब का गठन 

इन्दौर । सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में गो रक्षा हेतु कामधेनु क्लब का गठन किया गया। मुकेश अग्रवाल को कामधेनु क्लब इंदौर महानगर के अध्यक्ष मनोनित किया गया। वहीं वासु रिबड़ेवाल और नरेश वंसाईनी को संयोजक बनाया गया। सुरेश पिंगले, विष्णु  गोयल, आर. आर.गुप्ता, गोपाल मित्तल को भी कामधेनु क्लब का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कामधेनु महिला प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। 
कामधेनु क्लब के गठन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गो सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले ने कहा कि जब तक गो माता के रक्त की एक भी बूंद भारतभूमि पर गिरती रहेगी, तब तक हम मातृभूमि के कर्ज नहीं चुका सकते। गो सेवक नरेश वसाइनी ने कहा गोवंश हत्या और मास निर्यात बन्द करके ही भारत का मंगलाचरण होगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद शंकर लालवानी का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर लालवानी ने कहा गोवंश की हत्या को रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गोसेवा भारती के महामंत्री राजेन्द्र असावा ने भी विचार रखे। संचालन सोनम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में गोमाता की सेवा के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने गो सेवा की शपथ ली। 

Leave a Reply