सांसद रवि किशन के प्लेन की ग्वालियर में इमरजेंसी लैंडिंग, दूसरे प्लेन से लखनऊ रवाना

ग्वालियर: गोरखपुर सांसद एवं मशहूर फिल्म अभिनेता रवि किशन के प्लेन की रविवार को तकनीकी खराबी आने से यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. करीब एक घंटे तक टेक्निकल टीम तकनीकी खामी दूर करने में जुटी रही. बाद में रविकिशन दूसरे विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो गए.

रविकिशन दिल्ली से सुबह 9.30 बजे राज्यसभा सांसद प्रभात झा की स्वेच्छा अनुदान राशि वितरण एवं सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर आए थे. दोपहर 3.15 बजे के करीब ग्वालियर से वापसी की उड़ान भरी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वापस इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. 
टेक्निकल टीम एक घंटे तक तकनीकी खराबी जब दूर नहीं कर पाई तो रविकिशन राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दूसरे प्लेन से हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए.
 

Leave a Reply