सान्या के साथ नजर आयेंगे राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'लूडो' में एक एक खूबसूरत लड़की बने हैं। इस लुक में को देखकर कोई भी राजकुमार राव को नहीं पहचान सकता। राजकुमार को इस फिल्म में मेअकप के जरिए एक खूबसूरत लड़की बनाया गया है। यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। अनुराग बासु की इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी हैं। इसमें चार अलग-अलग स्टोरीज दिखाई जाएंगी।
राजकुमार राव की इस फिल्म की कुल दो तस्वीरें आई हैं। पहली फोटो में वो लड़की बने मेकअप और लहंगा चोली में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में लंबे बालों में बाइक पर पोज देते दिख रहे हैं। उनकी बाइक पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग 'कोई शक' के साथ उनकी तस्वीर भी लगी हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह एक महिला के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे हैं। पहली तस्वीर को लोग आलिया भट्ट और दूसरी की मिथुन चक्रवर्ती से तुलना कर रहे हैं।
इस फिल्म के अलावा जल्द ही राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'रूही अफजा' और नुसरत भरूचा के साथ हंसल मेहता की फिल्म 'छलांग' में भी नजर आने वाले हैं।राजकुमार राव लड़की के लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव को बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। वह किसी भी किरदार को निभाने में पीछे नहीं होते।
