सायबर ठगों ने कुलपति के परिचितों से मांगे पैसे 

जबलपुर। सायबर सिक्योरिटी पढ़ाने वाले रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय के कुलपति ही शुक्रवार को सायबर ठगी का शिकार हो गये. रादुविवि कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र का फर्जी पेâसबुक अकाउंट बना कर, कुलपति के करीबियों से पैसों की मांग की गई. इस बात का खुलासा तब हुआ जब प्रो़ मिश्र के एक करीबी ने ऐसे मैसेज आने की जानकारी उन्हें दी. जानकारी लगते है कुलपति ने इसकी जानकारी पुलिस थाने में दी. जिसके बाद पुलिस और सायबर सेल मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही पेâसबुक पर कुलपति कपिल देव के नाम से आईडी बनाई गई थी. जिसके बाद हैकर ने कुलपति मिश्र के करीबियों को प्रेंâड रिक्वेस्ट भेजना शुरु की. वहीं कुलपति के कई करीबियों को आवश्यक जरूरत का बताकर २०-४० हजार रुपये तक पैसों की मांग का संदेश भेजा गया. संदेश प्राप्त होने के बाद कुलपति के एक करीबी ने उन्हें इस मैसेज की जानकारी दी जिसके बाद इसका खुलासा हुआ. मामले को गंभीरता से लेते हुये विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी. वहीं सोशल मीडिया से भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोगों को सर्तक किया.
रादुविवि में दिन भर रही चर्चा……….
विश्वविद्यालय परिसर में दिन भर कुलपति की आईडी हैक होने और लोगों से पैसे मांगे जाने की चर्चा रही. लोग एक दूसरे से पूछते नजर आए की किसके किसके पास पैसों के मैसेज आए हैं. वहीं विश्वविद्यालय का कम्पयूटर सार्इंस और सायबर सिक्योरिटी विभाग दिन भर हैकर को तलाश करने और फर्जी आईडी ब्लॉक करने के प्रयास करता रहा.
ऐसे लगी जानकारी………………… 
कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने बताया की सुबह उन्हें कुछ परिचितों ने फोन कर्र उनकी नाम की आईडी से उनसे पैसों की मांग की गई है. पड़ताल करने पर पाया गया, किसी अज्ञात हैकर ने मेरे नाम से नई आईडी बनाकर लोगों  को संदेश भेजे गये.

Leave a Reply