सारा के लिए कार्तिक ने थामा छाता

आजकल कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी ऑफिशली नही कहा, लेकिन हमेशा दोनों साथ-साथ घूमते और एक-दूसरे का सपॉर्ट करते हैं। सारा और कार्तिक मुंबई में एक डांस रिहर्सल के कर रहे थे। इसके बाद सारा बाहर अपनी कार में बैठने आ रही थीं और बाहर बारिश हो रही थी। ऐसे में देखा गया कि कार्तिक ने उनको भीगने से बचाने के लिए खुद ही छाता पकड़ लिया। वह सारा के ऊपर छाता लगाए चलने लगे और उन्हें सुरक्षित कार में बैठा दिया। वैसे सारा तो कबूल कर चुकी हैं कि कार्तिक उनके क्रश हैं। लेकिन अब देखना यह है कि वें दोनो कब पब्लिकली अपने प्यार का इजहार करेंगे। वैसे वे दोनो अभी इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसका नाम फिलहाल "लव आजकल 2" रखा गया है और यह अगले साल वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगी।
