सालई-रोहिणी के जंगल की 250 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा बल; ग्रामीणों ने किया पथराव,

खंडवा में फॉरेस्ट और पुलिस टीम पर हमला होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस और फॉरेस्ट की टीम शनिवार की सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी। जहां अतक्रिमणकारियों ने पथराव कर दिया। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम सालई, अत्तर व रोहिणी से लगे जंगलों में करीब 250 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज यहां जंगलों पर कब्जा कर रहा था। करीब 250 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण भी कर लिया था। पुलिस व फॉरेस्ट विभाग की अल सुबह भारी-भरकम अमले के साथ जेसीबी मशीनें लेकर सालई-रोहिणी के जंगलों में पहुंची। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस व फॉरेस्ट टीम पर हमला होना सामने आया है।

ऐसे समझे घटनाक्रम

– रोहणी के जंगल की बीट क्रमांक 12 में आमना-सामना। – 2 घण्टे चली मुठभेड़ के बाद 250 एकड़ वन भूमि मुक्त कराई। – 90 अस्थाई मकान तोड़े, 3 गिरफ्तार, 40 से अधिक फरार। – SDM खण्डवा, एडिशनल एसपी सहित फॉरेस्ट अधिकारी और 400 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर। -6 जेसीबी 12 ट्रैक्टर और 25 अन्य वाहनों के साथ मौके पर पहुंचा बल।

 

Leave a Reply