साल 2022 के पहले दिन मेहमानों को खिलाएं स्पंजी रसगुल्ले

 

स्पंजी रसगुल्ले

आप नए साल के मौके पर स्पंजी रसगुल्ले भी बना सकती हैं। स्पंजी रसगुल्ले बनाने के लिए सामग्री में आपको फुल क्रीम दूध, नींबू का रस, अरारोट, इलायची पाउडर और चीनी की आवश्यकता होगी।

स्पंजी रसगुल्ले बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- सबसे पहले दूध को उबाल लें। फिर बाद गैस बंद करके उसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 2- अब दूध में नींबू का रस डालकर मिला लें। ऐसा करने से दूध फट जाएगा।

स्टेप 3- फटे हुए दूध को साफ कपड़े में छानकर खोया को ठंडे पानी डाल दें। ऐसा करने से रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा।

स्टेप 4- अब कपड़े में बंधे हुए दूध को निचोड़कर सारा पानी निकाल लें।

स्टेप 5- कपड़े से सूखा हुआ पनीर निकाल लें और हाथों से मैश करते हुए आटे की तरह गूंध लें।

स्टेप 6-अब पनीर में आरारोट मिलाकर चिकने आटे की तरह गूंध लें। फिर इसे गोल शेप में बाॅल का आकार दे दीजिए।

स्टेप 7- पनीर बॉल्स को कपड़े से ढककर रख दें। तब तक रसगुल्ले की चाशनी तैयार कर लें।

स्टेप 8- इसके लिए पानी और चीनी को गाढ़ा होने के लिए गैस पर चढ़ाएं। फिर चाशनी उबलने पर रसगुल्ले इसमें डाल दें और 15 से 20 मिनट भीगने दें।

स्टेप 9- चाशनी गाढ़ी होने लगे तो थोड़ा थोड़ा पानी उबालते रहें। ध्यान रखें कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे।

स्टेप 10- अब चाशनी में इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें। रसगुल्ले फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।  

 

Leave a Reply