सिंगापुर की अर्थव्यस्था में संकुचन वैश्विक व्यापार के लिए चेतावनी

सिंगापुर । सिंगापुर की अर्थव्यवस्था में चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में संकुचन (गिरावट) दर्ज की गयी है। यह वैश्विक व्यापार के लिए चेतावनी माना जा रहा है। निर्यात पर निर्भर देश सिंगापुर की अर्थव्यवस्था पर संकुचन इस बात का संकेत है कि अमेरिका और चीन के बीच का कारोबारी तनाव से किस प्रकार विश्व अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सिंगापुर की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर साल की दूसरी तिमाही आधार में सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत रही। यह साल की पहली तिमाही की 3.8 प्रतिशत वृद्धि दर के मुकाबले तीव्र गिरावट को दिखाती है। व्यापार मंत्रालय के अनुसार हालांकि सालाना आधार पर यह मात्र 0.1 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है जो 2009 के वैश्विक आर्थिक संकट के बाद की सबसे कम वृद्धि दर है। सिंगापुर की अर्थव्यवस्था विदेशी व्यापार पर बहुत निर्भर करती है। इसलिए उसकी अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था की सेहत के तौर पर देखा जाता है। ताजा आंकड़े दिखाते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच का व्यापारिक तनाव कैसे दुनिया की निर्यात पर निर्भर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक सिंगापुर को प्रभावित कर रहा है। 

Leave a Reply