सिद्धिविनायक हेल्थ केयर का अनोखा कार्य, मात्र 30 रुपये में मेडिकल चेकअप

कल्याण। मुंबई से सटे कल्याण पूर्व मलंग रोड स्थित सिद्धी विनायक हेल्थ केअर द्वारा अनौखा कार्य कीट जारहा है, मात्र 30 रुपये में शरीर का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा अपना मेडिकल चेकअप करा कर जरूरत मंद लोग हेल्थ केयर का लाभ लें ऐसा आव्हान सिद्धि विनायक हेल्थ केयर के संस्थापक डॉ.देवेंद्र सिंह ने किया है। चिकित्सा सुविधा आज-कल काफी महँगी हो गई ऐसे में सिद्धि विनायक हेल्थर की इस छूट का फायदा गरीब लोगों को होगा। सिद्धी विनायक हेल्थ केअर में रोज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक के बीच स्त्री रोग विशेषज्ञ मेडिकल चेकअप करती हैं। डॉ. ज्योति सिंह व डॉ भावना पगारे से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महिलाओं की समस्या बाबत जांच करती है और डॉ दत्तात्रय शिंदे विशेषज्ञ डॉक्टर आंखों की जांच करते हैं। इसके साथ ही डॉ गौतम पाठक दांतों की जांच करते है। इस तरह जरूरत मंद लोग जांच कराकर लाभ ले सकते है ऐसी अपील सिद्धि विनायक के संचालक देवेंद्र सिंह ने की है।
