सिहोर में लड़की ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर्मचारियों को बकेट से मारा

नसरुल्लागंज   भोपाल से 80 KM दूर नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक लड़की ने दो साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के शॉपिंग मॉल में जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ के साथ ही उसने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। मॉल में मौजूद लोगों ने लड़की के टैरर का वीडियो बना लिया। नसरुल्लागंज पुलिस ने लड़की और उसके दोस्तों के खिलाफ अड़ीबाजी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार रात को भाजपा नेता राजेश लखेरा के शॉपिंग मॉल पर एक लड़की और उसके साथियों ने सामान खरीदा। कर्मचारी ने पेमेंट करने को कहा तो पहले आनाकानी की फिर अड़ीबाजी करने लगे। कर्मचारी ने रुपए नहीं देने पर सामान रखकर जाने को कहा तो लड़की आक्रोशित हो गई। उसने पहले तो भीतर रखा सामान फेंका फिर गेट पर बकेट से ताेड़फोड़ की। कर्मचारी उसे समझाने आए तो उनके साथ भी सभी ने मारपीट शुरू कर दी। शाॅपिंग माॅल से शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया। बाहर भी लड़की ने कर्मचारियों पर बकेट बरसाए। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान इन्होंने जमकर गालियां भी दी।

भाजपा नेता राजेश लखेरा के पिता जगदीश लखेरा की शिकायत पर नसरुल्लागंज पुलिस ने आरोपी भारती चौधरी, धर्मेंद्र ठाकुर और मनीष अटेरिया के खिलाफ केस दर्ज किया। नसरुल्लागंज थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जिनकी गिरफ्तारी हो गई है। राजेश पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनीता लखेरा के पति हैं।

Leave a Reply