सीएम नीतीश के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकाप्टर की गया में आपात लैंडिंग कराई गई। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों में सूखा की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए शुक्रवार को पटना से निकले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकाप्टर को गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद थे।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए निकले थे। वे जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले थे, लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया। इस वजह से हेलीकाप्टर की गया में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

Leave a Reply