सीएम बघेल ने मैनपाट महोत्सव में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंबिकापुर के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र मैनपाट में महोत्सव के अवसर पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए विकास कार्यों की सौगातों की झड़ी लगा दी।मैनपाट में स्टेज निर्माण किया जाएगा। मैनपाट में पुलिस मेस के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी। करदना से कदनई  एवं केनापर से  घोघरा सड़क निर्माण की मंजूरी भी दी गई। सीतापुर में पीजी कालेज भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। सीतापुर  मांड डायवर्सन में नहर निर्माण को मंजूरी दी गई है। मैनपाट में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के शोध एवं अध्ययन केंद्र के लिए 85 एकड़ भूमि आबंटन की घोषणा भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की।
 

Leave a Reply