सीएम रूपाणी और डिप्टी सीएम पटेल के नेतृत्व ने पूर्ण किए तीन साल

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के नेतृत्व को बुधवार को तीन पूर्ण हो गए| इसके उपलक्ष्य में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| बता दें कि यह खास कार्यक्रम पहले बुधवार यानी आज होना था| लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है| अब यह कार्यक्रम गुरुवार यानी 8 अगस्त को होगा| राज्य सुशासन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में “संकल्प से सिद्धि की ओर अग्रसर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री संशोधन प्रोत्साहन योजना, सूर्य ऊर्जा रुफटोप योजना (सूर्य-गुजरात), मुख्यमंत्री कृषि यांत्रिकीकरण योजना, प्राइवेट स्लम डेवलपमेंट के लिए पीपीपी पॉलिसी और नमो ई-टेबलेट वितरण इत्यादि विभिन्न जनहितकारी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ करवाएंगे|
