सीएम शिवराज सिंह चौहान के शुभहस्त से , डॉ .दन्तु मुरलीकृष्ण के द्वारा लिखित पुस्तक “मास्टर ऑफ लाइफ मैनेजमेंट” का विमोचन …

डॉ. दन्तु मुरली कृष्ण, " डीएसआरडी इंस्टिट्यूट प्राइवेट लिमिटेड" के प्रबंध निर्देशक को – एक वैज्ञानिक, लेखक और गायक के रूप में जाना जाता है। अतीत में उन्होंने, एक से ज्यादा भाषाओं में ऑडियो एल्बमों बनाए और पुस्तकें प्रकाशित की, और उनके असंख्य लेख, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में भी छपें। उन्हें "विशिष्ट संस्कृत सेवाव्रती पुरस्कार" मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर से कई पुरस्कार मिले। उनके उमदा काम की सराहना माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी द्वारा और उपराष्ट्रपति, वेंकैया नायडू द्वारा की गई। 

अब, डॉ. मुरली कृष्ण ने शीर्षक  "मास्टर ऑफ लाइफ मैनेजमेंट" नाम से एक पुस्तक लिखी है। इस परियोजना को पूरा करने में उन्हें, लगभग 3 साल का समय लगा है। उन्होंने इस पुस्तक को भगवद्गीताके उपदेशों / शिक्षाओं  के आधार पर बनाया है । जिसमें, जीवन प्रबंधन पहलुओं की अवधारणाओं की उपयोगिता सभी जनों के सहित युवाओं – खासकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है ।उन्होंने कहा, यह बिल्कुल डिग्री कोर्स की तरह है, जिसे जीवन की उन्नति के लिए पढ़ना और अभ्यास करना चाहिए। मध्यप्रदेश के माननीय  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उनको प्रेरित किया और 24 दिसंबर 2021 के शुभदिन, भोपाल की विधानसभा में उनके पुस्तक का विमोचन किया। यह शुभ अवसर पर डॉ. मुरलीकृष्ण के साथ, उनकी प्यारी 91वर्षीय आदरणीय माताजी भी मौजूद थीं ।

Leave a Reply