सीटी स्कैन को लेकर हुआ कंबाइंड अस्पताल में विवाद

गाजियाबाद। कंबाइंड अस्पताल में शुरू हुई फ्री सीटी स्कैन की सुविधा के लिए फिजियोथेरेपिस्ट ने भी मरीजों को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है। हालां‎कि मामला सामने आने पर अस्पताल प्रबंधन ने फिजियोथेरेपिस्ट को दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। वहीं, प्रबंधन फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से कराए गए सीटी स्कैन का भुगतान करने पर भी रोक लगाएगा। इसके बाद सीएमएस डॉ. नरेश विज ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार सीटी स्कैन कराने की सलाह चिकित्सक ही दे सकते हैं। एक महिला उनके पास पहुंची जिसे सीटी स्कैन कराने की सलाह अस्पताल में तैनात गिरीश शर्मा (फिजियोथेरेपिस्ट) ने दी थी, जबकि वह ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट ने कहा ‎कि अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन केंद्र की ओर से उनके विभाग को फॉर्म दिए गए हैं। इसी आधार पर वह मरीजों को जरूरत के अनुसार सीटी स्कैन की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Reply