सी.एम.हेल्पलाइन द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन “लगातार पॉचवी बार प्रथम स्थान” 

सी.एम.हेल्पललाइन द्वारा जारी माह मई 2022 की विभागीय ग्रेडिंग में परिवहन विभाग ने पुनः बाजी मारकर लगातार पाचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अपने सतत प्रयासों एवं लगन के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुन: प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सी.एम.हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण हेतु जो लगातार मेहनत एवं प्रयास किये जा रहे है, वह तारीफ के काबिल है। साथ ही विभाग की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आम नागरिकों की समस्याओं का इसी प्रकार त्वरित गति से एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने की अपील की है।
परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के द्वारा लगातार बैठकों/वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा की गई। परिणामस्वगरूप विभाग की कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेड नही हुई। आयोजित समीक्षा बैठकों/वीडियों कान्फ्रेसिंग के दौरान  जैन द्वारा दिए निर्देशों का सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा पूर्णत: पालन किया तथा विभाग अंतर्गत अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया गया । परिणामस्वारूप विभाग ने पुनः बाजी मारकर लगातार पाचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।
परिवहन आयुक्त जैन ने  विभाग को लगातार प्राप्त इस गौरवपूर्ण उपलब्धि  हेतु अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) अरविंद सक्सेना, विभागीय प्रबंधक, श्री पंकज असाटी, समस्त संभागीय उप परिवहन आयुक्त एवं समस्त क्षेत्रीय/अतिरिक्त क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
साथ ही परिवहन आयुक्त द्वारा विभाग के उन समस्त कर्मचारियों को विशेष रूप से शुभकामनाएँ दी गई, जिनके द्वारा सी.एम.हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में विशेष सहयोग दिया गया।

Leave a Reply