सुन्नी वक्फ बोर्ड की अहम बैठक आज, 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद बने या कुछ और, होगी चर्चा

अयोध्या मामले (Ayodhya case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की तरफ से आए फैसले के बाद अयोध्या (Ayodhya) में माहौल शांत है. लेकिन फैसले के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) जहां पुनर्विचार याचिका पर मन बना चुका है. वहीं, मुस्लिम पक्षकार सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड (Sunni Central Waqf Board) मंगलवार (26 नवंबर) होने वाली बैठक में आगे की रूपरेखा तय करेगा कि उसे करना क्या है?.

सुन्नी वक्फ बोर्ड की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सुन्नी वक्फ बोर्ड में 11 बजे से होने वाली बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोर्ड अपनी आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा.

ये मीटिंग इसलिए खास है क्योंकि इसी मीटिंग के बाद ये तय होगा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या मसले में आगे क्या करेगा? हालांकि, इस बैठक में पुनर्विचार याचिका के साथ ही मस्जिद की जमीन ली जाए या नहीं ?. 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद बने या कुछ और ? इन सब पर भी चर्चा संभव है.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के विवादित स्थल पर यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड के दावे को खारिज करते हुए उसे अयोध्या में ही किसी अन्य स्थान पर पांच एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए दिए जाने के आदेश दिए हैं. 
 

Leave a Reply