सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर। स्वास्थ्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज बस्तर जिले के ग्राम बड़ांजी में सुपोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन रथों के माध्यम से सितम्बर में चलाए जा रहे ’सुपोषण माह’ के दौरान लोगों को सुपोषण के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
