सुर शंकरा की प्रस्तुति ‘‘प्यारी प्यारी है ओ माँ ओ माँ’’ को दर्शकों ने सराहा

भोपाल। राजधानी स्थित स्टेट म्यूज़ियम में सुर शंकरा म्यूजिकल ग्रुप ने आज स्व. श्रीमती सावित्री देवी गर्ग की स्मृति में ‘‘प्यारी प्यारी है, ओ माँ ओ माँ…’’ की प्रस्तुति दी। भोपाल के वरिष्ठ गायक अनूप तिवारी (वाईस ऑफ मुकेश) के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की हुई। कार्यक्रम का टाइटल गीत सुरेश गर्ग ने प्रस्तुत किया । ग्रुप की दृष्टिबाधित होनहार गायिकाओं क्रमश: बेबी फाल्गुनी पुरोहित ने अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी… एवं गीतिका लोहट ने तेरा जाना दिल के अरमानों का लुट जाना…प्रस्तुति दी। बी.एल. रायकवार ने ज़िन्दगी के देने वाले ज़िन्दगी के लेने वाले…, इरशाद खान ने मुझको इस रात की तन्हाई में…, अतुल आनन्द अग्रवाल ने मांझी नैया ढूँढे किनारा…, नेतराज सोलंकी ने ऐ मेरे दोस्त लौट के आजा…, जॉइस थॉमस ने जब दीप जले आना…, निशा द्विवेदी ने ज़िन्दगी प्यार का गीत है…, एम.पी. लता मंगेशकर अवार्ड विनर असमत रावत ने तू इतनी दूर क्यों है माँ…, मीना श्रीवास्तव ने किसलिये मैंने प्यार किया… एवं सिंगर श्रीजा उपाध्याय ने जब भी जी चाहे नई दुनिया…, अरविंद दयाल शर्मा ने ओ मांझी रे ढूँढे किनारा…, आर.एम. सिन्हा ने मैं तो हर मोड़ पर…, संजय श्रीवास्तव ने तुम पुकार लो तुम्हारा इंतजार है…, पवन देशपाण्डे ने दिल में हो तुम… गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो संगीतप्रेमी श्रोताओं जगदीश रायकवार ने मेरे संग संग आया तेरी यादों… एवं बी.एल. दास ने मेरी तमन्नाओं की तकदीर तुम… की प्रस्तुतियां दी। महेश इंटरप्राईजे़स के सी.एम.डी. दिनेश गर्ग एवं एम.एस. इंटरप्राईजे़स के सी.एम.डी. इंजी. प्रतीक गर्ग ने ग्रुप के सभी सिंगर्स को मेमेन्टो एवं श्रीमती सुमन, श्रीमती अनिता, श्रीमती सुनीता, डा. सीमा एवं श्रीमती कल्पना अग्रवाल ने ग्रुप के सभी सिंगर्स को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। प्रोग्राम में मंच के साज सज्जा में चन्द्र प्रकाश पुरोहित एवं मंच का सफल संचालन विजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
