सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का मंगलवार रात यहां एम्स में निधन हो गया. वह 67 साल की थीं. सुषमा को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में कश्मीर पर सरकार के कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी. उन्होंने कहा था कि वह इस दिन का पूरे जीवनभर इंतजार कर रही थीं. सुषमा ने पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. बुधवार दिन में करीब 12 बजे सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा. यहां सुषमा को चाहने वाले बिना किसी रोक-टोक के अंतिम दर्शन कर पाएंगे. दोपहर 3 बजे के बाद पार्थिव शरीर को लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाव गृह ले जाया जाएगा.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, 'राष्ट्र ने एक असाधारण नेता खो दिया है. मेरे लिए, यह एक अपूरणीय क्षति है और मुझे सुषमा जी की मौजूदगी की बहुत याद आएगी. ईश्वर उनकी आत्मा का शांति प्रदान करें. '
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी.
योगगुरु स्वामी रामदेव ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की.
केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए लिखा, 'मैं उन्हें 1990 से जानती हूं, चाहे हमारे वैचारिक मतभेद रहे, लेकिन हमने संसद में मैत्रीपूर्ण समय साझा किया. एक उत्कृष्ट राजनेता, बेहतरीन इंसान…मैं उन्हें मिस करूगी. परिवार और प्रशसंकों के प्रति संवेदना '
टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन और नोबल प्राइज विनर कैलाश सत्यार्थी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
सुबह 8.15 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुषमा स्वराज के घर पहुंचेंगे. गृहमंत्री अमित शाह 8.30 सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे.
बीजेपी सांसद रमा देवी सुषमा स्वराज के बारे में बोलते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि मेरा उनसे रिश्ता ऐसा है कि जब तक सांस मेरी जुड़ी रहेंगी, मैं कहीं ना कहीं उनसे जुड़ी रहूंगी.
बीएसपी प्रमुख मायावती सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंची.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'देश ने अपनी सबसे लोकप्रिय बेटी को खो दिया.'
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की प्रधानमंभी शेख हसीना ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर प्रतिक्रिया दी. शेख हसीना ने कहा कि 'वो हमारी अच्छी दोस्त थीं.'
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि "मेरी अच्छी दोस्त सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर गहरा शोक पहुंचा. असाधारण स्टेट्सबूमैन, राजनयिक उत्कृष्टता, एक अच्छी इंसान. नए मालदीव-भारत मैत्री के प्रमुख वास्तुकार. शायद वह शांति से आराम कर रही है."
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'भारत माता की असली बेटी थीं, उन्होंने पूरा जीवन भारत माता और आम जनता की सेवा में लगाए. उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया.'
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'भारतीय राजनीति में महिला के रूप में पहचान थीं सुषमा दीदी. मैं तो इस खबर को सुनने के बाद से सदमे में हूं. उन्होंने हमीरपुर में मेरे लिए चुनाव प्रचार के दौरान सबसे भावुक भाषण दी थीं.'
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'सुषमा जी जब भी बोलती तो पिनड्रॉप साइलेंस होता था. वह पूरी तैयारी के साथ अपनी बात रखती थीं. जब कभी मैं अच्छा भाषण देता तो वह तारीफ करतीं, साथ ही हमेशा सलाह देतीं कहां क्या बोलना है.'
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद-'मैं सुषमा स्वराज को लंबे समय से जानता था. हम दोनों भले ही अलग-अलग पार्टी में रहे, लेकिन कभी भी एक दूसरे का नाम लेकर नहीं पुकारा. वह मुझे भाई और मैं उन्हें बहन कहकर संबोधित करता. कभी नहीं सोचा था कि वह हमें ऐसे छोड़कर चली जाएंगी.'
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा, 'बहनजी सुषमा स्वराज के निधन की खबर से भीतर से आहत हूं. बड़ी और महान नेता महान वक्ता. भारत के लोगों, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना.'
अनुराग ठाकुर, बाबुल सुप्रीयो, मनोज तिवारी समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने सुषमा को श्रद्धांजलि दी.
सुषमा स्वराज के निधन पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने जताया दुख.
सुषमा के निधन पर कांग्रेस नेता मीम अफजल ने जताया दुख.
सुषमा के निधन से बेहद आहत हैं केंद्रीयमंत्री बाबुल सुप्रीयो.
