सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जमकर खेली होली, सामने आई तस्वीर

इटावा. समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने पैतृक घर इटावा के सैफई में जमकर फूलों की होली खेली. उन्होंने अपने आवास पर बनाए गए मंच से सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर जमकर फूल उछाले. इस दौरान सपा के महासचिव प्रो रामगोपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. अखिलेश यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने आवास पर फूलों की होली खेली. इसके लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया था. होली के अवसर पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- होलिका दहन एवं होली की सतरंगी शुभकामनाएं एवं बधाई. आइए भारतीय संस्कृति के बहुरंगी रंगों में रंग कर प्रेम एवं सौहार्द से एक-दूजे के गले लगें.

किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं
यूपी में होली के मौके पर किसी भी तरह के आयोजन या उत्सव नहीं कर सकेंगे. कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिना अनुमति के होली मिलन समारोह जैसे आयोजित करने पर रोक लगा दी है. यदि कोई ऐसा करना चाहता है तो प्रशासन से अनुमति लेनी होगी.

कोरोना का कहर
रंगों के त्योहार होली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 1446 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 367 ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए, इस दौरान तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई. ये मौतें बलिया, शाहजहांपुर और बस्ती में हुईं. राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 7692 हो चुकी है. राज्य में अब तक 8786 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Leave a Reply