सोनीपत में कार और ट्रक की टक्कर, 3 युवकों की मौत, एक घायल

सोनीपत में केजीपी पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. केजीपी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा कार और ट्रक में टक्कर होने के कारण हुआ. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर होने के बाद ट्रक पलट कर कार पर जा गिरा.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मरने वाले सभी युवक हरियाणा के बसंतपुरा के रहने वाले थे. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 

Leave a Reply