सोनू ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर दे दी जान

हिसार | दो पेज के सुसाइड नोट में सोनू ने अन्य गांव निवासी एक युवक पर उसकी प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोनू ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी अन्य गांव निवासी एक युवती से दोस्ती थी।

हिसार के बाडो-पट्टी निवासी 24 वर्षीय सोनू ने गुरुवार रात दो पेज का सुसाइड नोट छोड़कर कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सोनू की माता प्रमिता ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसके पिता ओमप्रकाश को इसके बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। सोनू शहर के एक कोचिंग सेंटर में सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए जाता था और चार बहनों का इकलौता भाई था।

ये लिखा सुसाइड नोट में
दो पेज के सुसाइड नोट में सोनू ने अन्य गांव निवासी एक युवक पर उसकी प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोनू ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी अन्य गांव निवासी एक युवती से दोस्ती थी। उनकी दोस्ती के बारे में उसकी प्रेमिका के ही गांव के एक युवक को पता चल गया। उसके बाद आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। सोनू ने सुसाइड नोट में बताया कि आरोपी सरकारी नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply