सोने की कीमतों में गिरावट जारी

नई दिल्ली सोने की कीमतों में आज लगातार चौथे गिरावट देखने को मिली है वहीं, चांदी भी आज सस्ती हुई है। एमसीएक्स पर आज जून का सोना वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 44,538 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 63,985 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। भारत में सोने की कीमतें इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 5,000 रुपए नीचे आ चुकी है। सोना खरीदने के लिए ये अच्छा मौका है, क्योंकि इस समय गोल्ड 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ चुका है।
  सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था, लेकिन तब से अबतक सोना 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। ऐसे में इस समय में निवेश का अच्छा मौका है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्‍ड के भाव में 0.4 फीसदी की कमी आई। राजधानी दिल्ली में सोने का नया भाव अब 44,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.4 फीसदी गिरकर 1,704.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी की कीमतों में भी आज कमी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 0.3 फीसदी गिरकर 63,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply