सोने-चांदी के आज फिर गिरे भाव, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में सोने की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 500 रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी भी शुक्रवार के मुकाबले सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 14 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु14 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)11 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट)4847549028553
Gold 995 (23 कैरेट)4828148832551
Gold 916 (22 कैरेट)4440344910507
Gold 750 (18 कैरेट)3635636771415
Gold 585 ( 14 कैरेट)2835828681232
Silver 99971638 Rs/Kg72139 Rs/Kg501 Rs/Kg

बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Leave a Reply