सोमनाथ के लुटेरे महमद गजनवी की प्रशंसा करने वाले शख्स की तलाश तेज

अहमदाबाद | सौराष्ट्र स्थित सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले कुख्यात लुटेरे महमद गजनवी की प्रशंसा कर एक शख्स हिन्दुओं की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है| वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस शख्स गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है| सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के महाप्रबंधक विजयसिंह चावडा ने पुलिस से लिखित शिकायत की है| जिसके आधार पर पुलिस ने इस शख्स की तलाश शुरू कर दी है| जानकारी के मुताबिक सोमनाथ मंदिर के पीछे समुद्र किनारे खड़ा एक शख्स सोमनाथ मंदिर को दिखाते हुए इसे लूटने के लिए महमद गजनवी की तारीफ कर रहा है| 3 मिनट 24 सैकंड के वीडियो में लोगों से इस घटना पर गर्व करने और युवा पीढी को महमद गजनवी के बारे में बताने की अपील कर रहा है| सोमनाथ पर आक्रमण करने और लूटने के लिए महमद गजनवी की प्रशंसा करनेवाले शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और इस शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है| सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के महाप्रबंधक विजयसिंह चावडा की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है| वीडियो में देखने वाला शख्स ईर्शाद रशीद है, जो ‘जमाते आदिला हिन्द’ नामक यूट्युब चैनल चलाता है और उसमें सांप्रदायिक माहौल खराब हो, ऐसे वीडियो पोस्ट करता है|
