स्कूलों में अब मिड डे मील कॉम्बो पैकेट्स में मिलेगा

जयपुर । कोरोना काल के चलते स्कूल बंद होने के कारण मिड डे मील वितरण नहीं हो सका उसकी जगह अब स्कूली बच्चों को  इस अवधि की कुकिंग कास्ट राशि से चरणबद्ध तरीके से दालत, तेल, मसाले आदि के कॉम्बो का उपभोक्ता संघ से खरीद कर वितरण करने का फैसला लिया गया है। प्रथम चरण में 14 मार्च से 30 जून की अवधि के लिए कॉम्बो पैकेट्स बांटे जाएंगे वहीं, दूसरे चरण में जुलाई से अक्टूबर और तीसरे चरण में शेष अवधि को शामिल किया गया है। पैकेट्स विद्यार्थियों के माता-पिता या अभिभावक को स्कूलों, मदरसों और विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में दिए जाएंगे. पैकेट के वितरण और परिवहन की जिम्मेदारी कॉनफेड को दी गई है। कॉम्बो पैक क्लास 1 से 5वीं और कक्षा 6 से 8वीं के हिसाब से अलग-अलग श्रेणियों में बांटी गई है.  विद्यार्थियों के अभिभावकों को दिए जाने वाले कॉम्बो पैकेट्स में चना, दाल कक्षा 1 से 5 वीं तक के लिए 2 किलो और कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए 5 किलो रखी गई है. सोयाबीन तेल 1 लीटर, धनिया पाउडर 200 ग्राम, मिर्च पाउडर 200 ग्राम, हल्दी पाउडर 200 ग्राम, नमक 1 किलो और जीरा 100 ग्राम शामिल किए गए हैं. कक्षा एक से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए 459 रुपये 84 पैसे प्रति पैकेट और कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए 676 रुपये 16 पैसे प्रति पैकेट के हिसाब से भुगतान होगा। मिड डे मील के तहत प्रदेश के 33 जिलों में कुल 57 लाख 76 हजार 45 पैकेट का वितरण किया जाएगा जिसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के 38 लाख 6 हजार 568 और कक्षा छह से आठवीं तक 19 लाख 69 हजार 477 पैकेट बांटे जाएंगे कोरोना और लॉकडाउन के चलते सरकारी स्कूलों में जिन बच्चों को मिड-डे मील का भोजन नहीं मिल पाया था उस बजट से अब बच्चों के अभिभावकों को दाल, तेल और मसाले आदि का कॉम्बो पैकेट्स दिए जाएंगे. मिड डे मील आयुक्त ने कॉम्बो पैकेट के वितरण के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply