स्टार्टअप ‘पंखुड़ी’ की फाउंडर का निधन, मुंबई में 20 हजार से शुरू की थी ग्रैबहाउस कंपनी

सोशल कम्युनिटी प्लेटफॉर्म पंखुड़ीऔर होम रेंटल स्टार्टअप ग्रैबहाउसजैसी स्टार्टअप की फाउंडर पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन हो गया है। झांसी में जन्मी 32 साल की अरबपति उद्यमी महिला पंखुड़ी श्रीवास्तव की मौत की खबर से हर कोई हैरान है। पंखुड़ी श्रीवास्तव की मौत कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पंखुड़ीके आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शोक संदेश जारी कर कहा है कि 24 दिसंबर को अचानक हार्ट अटैक आने से हमारी कंपनी की सीईओ पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन हो गया है। पिता व छोटे भाई ने बताया कि पंखरी बेंगलुरु में थी। 24 दिसंबर को उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। शव झांसी लाकर 26 दिसंबर को अंतिम संस्कार किया गया।
पंखुड़ी ने अपने बचपन के दोस्त काजू बिजनेसमैन आदित्य राज शर्मा से 2 दिसंबर 2020 को झांसी के नजदीक ओरछा में एक होटल में शादी की थी। 2 दिसंबर 2021 को पंखुड़ी की शादी की पहली सालगिरह थी।

छोटे भाई ने बताया कि जब बहन मुंबई पहुंची, तो रहने के लिए फ्लैट की जरूरत थी। रेंट पर फ्लैट लेने के लिए तमाम कठिनाई का सामना किया। ब्रोकर्स को भारी-भरकम फीस देनी पड़ी। तब जाकर मकान मिला। इस परेशानी के बाद उनके दिमाग में आइडिया आया कि क्यों न ऐसी कंपनी शुरू करें, जिससे लोगों को घर ढूंढने में इतनी जद्दोजहद न उठानी पड़े। फिर क्या था उन्होंने 2012 में 20 हजार रुपए की लागत से ग्रैबहाउस​ कंपनी की​​​​​​ शुरुआत की। कंपनी ने इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली कि उसका सालाना टर्नओवर करीब 720 करोड़ रुपए पहुंच गया। उनको रतन टाटा ने डिनर पर इनवाइट किया था।

अगला लेख

Leave a Reply