स्टीमर में बनी होटल भीषण आग में जलकर स्वाहा, कोई जानहानि नहीं

राजकोट| शहर के रिंग रोड – 2 स्थित होटल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई| देखते ही देखते आग ने विकराल स्वरूप धारण कर लिया और होटल को अपनी चपेट में ले लिया| फायर ब्रिगेड की गाडियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही होटल आग में स्वाहा हो गई| जानकारी के मुताबिक राजकोट में रिंग रोड-2 स्थित होटल में किन्हीं कारणों से अचानक आग लग गई| लकड़ी की स्टीमर में बनी होटल में आग ने कुछ ही देर में विकराल स्वरूप धारण कर लिया और पूरी होटल को अपनी चपेट में ले लिया| आग लगने से होटल के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई| आसपास के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई| सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड समेत पुलिस काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया| फायर के जवानों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक होटल आग में पूरी तरह जल चकी थी| आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चला है| स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|

Leave a Reply