स्टेशन पर पकडाया आरोपी चोरी करके लाया था विस्फोटक सामान

भोपाल। राजधानी मे रविवार को गणतंत्र दिवस को लेकर की जा रही कडी चैकिंग के दौरान बीते दिनो भोपाल के मुख्य स्टेशन पर बारूद और डिटोनेटर के साथ जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार कर आगे की पुछताछ के लिये रिमांड पर लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वो यह विस्फोटक उस कंस्ट्रक्शन कंपनी से चोरी करके लाया था, जहॉ वो काम करता है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब हे कि रविवार को पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के बीच भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर एक सदिंग्ध व्यक्ति नजर आया, जो पुलिस टीम को देख अपना सामान छिपाने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने जब चैक किया तो उसके पास जिलेटिन का विस्फोटक, पांच डिटोनेटर और वायर मिला। टीम ने युवक को हिरासत में लिया और थाने लाकर पुछताछ की। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय रमाशंकर केवट निवासी बाणसागर शहड़ोल के रूप में हुई। अधिकारियो का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि आरोपी रमाशंकर तेलांगना में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। जहां ब्लास्टिंग के लिए बारूद और डिटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है। आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी से यह सामान चोरी कर लाया है। वह बाणसागर, शहडोल ले जा रहा था। जहां मछली पकडऩे के लिए इसका इस्तेमाल करता। इस सनसनीखेज मामले में विशेष एजेंसियों ने भी छानबीन शुरू कर दी है, ओर जल्द ही जॉच टीम तेलांगना जाकर पडताल करेगी।
