स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सालगिरह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अहमदाबाद | विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सालगिरह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 40 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे|
दक्षिण गुजरात में नर्मदा बांध के निकट लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे विराट प्रतिमा का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को लोकार्पण किया था| 31 अक्टूबर 2019 को इस घटना को एक साल पूरे हो गए हैं और पहली साल गिरह पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे और 40 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे| जिसमें 30 से ज्यादा परियोजना वन विभाग की हैं| 13 जितनी परियोजनाएं पूर्ण हो चुके हैं और 18 पर तेजी से काम चल रहा है| जिसका निरीक्षण करने राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा केवडिया का दौरा किया| सफारी के बारे में वन मंत्री ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से खास प्राणी यहां लाए जाएंगे| जूनागढ़ के सक्कर बाग से बाघ, शेर समेत जंगली प्राणी सफारी पार्क में लाए जाएंगे| भारत ही नहीं विदेशों से प्राणी और पक्षी लाए जाएंगे| 

Leave a Reply