स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लेकर सोमनाथ मंदिर तक, दिल लुभा लेंगे गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस

लगभग 11 महीने पहले वड़ोदरा से 90 किमी की दुरी पर केवडिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 597 फिट ऊंचा विशालकाय स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाया गया है. जो आजकल पर्यटकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
नई दिल्लीः भारत में गुजरात एक मात्र ऐसा राज्य है जो पर्यटन को लेकर सबसे ज्यादा विविधता वाला प्रदेश माना जाता है. यहां नमक का सफेद रण भी है, तो वेटलैंड्स मतलब जल से परिपूर्ण इलाके भी हैं. विश्व का प्रथम शहरो में शामिल धोलावीरा भी गुजरात में है. तो वन्यजीवों से समृद्ध गिर के जंगल भी गुजरात में हैं. साथ ही साबरमती आश्रम, रानी की वाव और चांपानेर शहर जैसे ऐतिहासिक महत्व वाले स्थल भी गुजरात में है देश का सबसे लम्बा 1600 किमी समंदर किनारा गुजरात में है, जहां 16 बिच है.
लगभग 11 महीने पहले वड़ोदरा से 90 किमी की दुरी पर केवडिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 597 फिट ऊंचा विशालकाय स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाया गया है. जो आजकल पर्यटकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ पहुंचते हैं. इस स्टेच्यू के निर्माण में कुल 57 महीने का समय लगा, 250 इंजीनियर और तीन हजार से जायदा श्रमिकों ने इस स्टेच्यू का निर्माण किया और बनने के बाद 11 महीनों में 26 लाख से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं.
