स्पाइस जेट कई शहरों के लिए शुरू करेगा नई सेवा, 13 जुलाई से होगी इसकी शुरुआत

पटना। लॉकडाउन खत्म होने के बाद पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अब काफी बढ़ गयी है। खास कर दिल्ली और बड़े शहरों के लिए पटना एयरपोर्ट से लोग उड़ान भर रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने से विमानों की सेवा में भी विस्तार होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में स्पाइस जेट अपनी नई सेवा की जहां शुरुआत कर रहा है, वहीं जो सेवा बन्द कर दी गयी थी उसकी भी शुरुआत की जा रही है। स्पाइस जेट 13 जुलाई से दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच विमान संख्या एसजी 214/215 शुरू कर रही है। यह रोजाना संचालित होगी। वहीं, 16 जुलाई से कोलकाता-पटना-सूरत के बीच सप्ताह में तीन दिन स्पाइस की एक-एक जोड़ी फ्लाइट शुरू होने वाली है। 
  एसजी 343 और एसजी 344 सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कोलकाता-पटना-सूरत के बीच ऑपरेट होगी। वहीं, कोरोना काल मे यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पटना से बेंगलुरु की उड़ान बन्द कर दी गयी थी। उसकी भी शुरुआत 17 जुलाई से बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु के बीच एक जोड़ी नई फ्लाइट एसजी 947/948 के साथ शुरू होने वाली है। यह विमान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ऑपरेट करेगी। आने वाले कुछ दिनों में और और भी विमान कम्पनी अपनी सेवा का विस्तार करेगी। दरअसल, ये विमान पहले से भी इन सेक्टरों के लिए पटना से ऑपरेट हो रहे थे। परंतु लाकडाउन की वजह से यात्रियों की तादाद कम होती देख एयरलाइंस ने इन विमानों को बंद कर दिया था। विमानन कंपनियां कोरोना का असर खत्म होने के बाद हवाई यात्राओं के लिए लोगों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए अब धीरे-धीरे पहले से बंद पड़ी सेवाओं को शुरू करने की पहल करने लगी है। उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले समय में पटना एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन की संख्या धीरे धीरे पहले की तरह होने लगेगी।

Leave a Reply