स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार

पंचकूला । हरियाणा की पंचकूला पु‎लिस ने सैलून और स्पा के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट पर्दाफाश ‎किया है। पु‎लिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पु‎लिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पु‎लिस का कहना है ‎कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पैसे लेकर वहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा किया जाता है। यह सूचना मिलने के बाद एसीपी विजय नेहरा और क्राइम ब्रांच ऑफिस की टीम ने सपा में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। जब वहां पर डील फाइनल हो गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर रेड की जहां से पुलिस ने सपा के संचालक, एक महिला और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 14 थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस सभी आरोपियों को ज़िला अदलात में पेश किया ओर कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर हरियाणा के हांसी पुलिस ने दो दिन पहले एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था। स्पा पार्लर के नजारे को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। यहां महिलाओं के के अलावा पुरुष भी थे। स्पा सेंटर पर छापा मार कर वेश्यवृति के मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था।

Leave a Reply